पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

बिजली नहीं रहने से मुश्किलें बढ़ीं

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

प्रतापपुर मुख्यालय सहित प्रखंड के विभिन्न गांवों, पंचायतों व कस्बों में बिजली व्यवस्था चरमराने से प्रखंड के बिजली उपभोक्ताओं सहित यहां के लोगों का जनजीवन को झकझोर दिया है। प्रखंड के गलियों, सड़कों, सार्वजनिक स्थलों में चार दिनो से रात में अंधेरा छाया रह रहा है। इससे उपभोक्ताओं में रोष है। इतना ही नहीं प्रज्ञा केंद्रो, सीएससी केंद्रों में जहां ग्रामीणों का ऑनलाइन प्रक्रिया ठप पड़ गई है। अधिकतर घरो में फिर से लालटेन व लैम्प जलना शुरू हो गया है। बिजली विभाग द्वारा बिजली उपभोक्ताओं को बिजली कटौती से बच्चों को पढाई तथा लोगो को अपना मोबाइल चार्ज के लिए बिजली का इंतजार में बैठना पड़ रहा है। बिजली उपभोक्ताओं ने बताया कि बिजली विभाग के कर्मचारियों के लापरवाही के कारण डीवीसी के द्वारा बिजली में कटौती किया जा रहा है। उपभोक्ताओं ने यह भी कहा कि विभाग के कर्मचारी यदि बिजली बिल जमा कराने के लिए उपभोक्ताओं को प्रेशर करते तथा नहीं जमा करने पर उनके घरो की बिजली कनेक्शन काट देते तो आज वह समय नहीं आता। मालूम हो कि बिजली विभाग को डीवीसी का 4955 करोड़ रुपये बकाया होने के कारण बिजली में कटौती से पूरा प्रखंड की बिजली व्यवस्था चरमरा जाने से प्रतापपुर प्रखंड में अंधेरा छाया है।

खबरें और भी हैं...