पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

बीते 5 दिनों से एसबीआई एटीएम में पैसे नहीं

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

होली के दो दिन पहले से ही इटखोरी एसबीआई का एटीएम सिर्फ शोभा का वस्तु बना हुआ है। इसमें राशि नहीं डाली गई है। जिसके कारण इस एटीएम से राशि नहीं बल्कि लोगों मिनी स्टेटमेंट निकाल कर संतुष्ट हो रहे हैं। अफसोस की बात है कि होली संपन्न होने के बाद भी इसमें रुपए नहीं डाले गए हैं। जिससे लोगों के बीच राशि संकट उत्पन्न हो गया है। यह एटीएम होली के 2 दिन पूर्व से राशि के बगैर खाली पड़ा हुआ है। होली जैसे त्यौहार में भी बैंक से जुड़े उपभोक्ता एटीएम से राशि की निकासी नहीं कर पाए। बीच में 2 दिन एटीएम में नेटवर्क का प्रॉब्लम था। इसके बाद जब ठीक भी हुआ तो इसमें राशि नहीं है। इस पर पूछे जाने पर बैंक के अधिकारियों और एटीएम गार्ड ने बताया कि होली त्यौहार में रुपए थी। जो खत्म हो गया है। उन्होंने बताया कि गुरुवार शाम तक इसमें रुपए डाला जाएगा।

खबरें और भी हैं...