पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

18 की जगह अब 12 घंटे कटौती

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

डीवीसी की ओर से शिड्यूल जारी, प्रभावित जिलों में कोडरमा जिला के अलावा हजारीबाग, चतरा, रामगढ़, बोकारो, धनबाद व गिरिडीह शामिल

झारखंड विद्युत वितरण निगम लिमिटेड की ओर से डीवीसी को बकाया राशि 4955 करोड़ में 400 करोड़ का भुगतान किए जाने के बाद विद्युत कटौती को लेकर शनिवार को नए शिड्यूल जारी की गई है। अब 12 घंटा विद्युत कटौती की जाएगी। डीवीसी की ओर से जारी शिड्यूल में सुबह 6.30 से 9.30 बजे तक 3 घंटे विद्युत की कटौती की जाएगी। वहीं अपराह्न 12.30 बजे से अपराह्न 3.30 बजे तक 3 घंटे विद्युत आपूर्ति की कटौती की जाएगी। जबकि शाम 6.30 बजे से रात 9.30 बजे तक 3 घंटे की विद्युत कटौती की जाएगी। जबकि रात 12.30 बजे से 3.30 बजे तक बिजली कटौती की जाएगी। मालूम हो कि विद्युत कटौती के दौरान मात्र 3 घंटे कटौती के क्रम में 3-3 घंटे के अंतराल में विद्युत आपूर्ति बहाल की जाएगी।

उल्लेखनीय हो कि बिजली आपूर्ति कमांड एरिया झारखंड के कोडरमा सहित सात जिलों में बकाया को लेकर 11 मार्च से प्रतिदिन 18 घंटे की बिजली कटौती शुरू की गई थी। इससे प्रभावित जिलों में कोडरमा जिला के अलावा हजारीबाग, चतरा, रामगढ़, बोकारो, धनबाद व गिरिडीह शामिल है।

खबरें और भी हैं...