पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Kodarma News Nutrition Fortnight Nutritious Diet Is Free From Malnutrition

पोषण पखवाड़ा : पौष्टिक आहार से कुपोषण से मुक्ति

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

पोषण पखवाड़ा अभियान के तहत जिला के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों के माता-पिता के साथ बैठक हुई। जिसमें उन्हें बच्चों में शारीरिक विकास के महत्व के बारे में जानकारी दी गयी। मौके पर सेविका व पोषण सखी ने बताया कि गर्भवती महिलाओं को अपने खान-पीन के बारे में कैसे सावधानियां बरतनी है, क्या खाना है, क्या-क्या पोष्टिक आहार लेना है, समय-समय पर कौन-कौन से टीके लगाने हैं, कौन-कौन से जांच कराने है आदि के बारे में विस्तृत रुप से जानकारी दी गयी। वहीं बच्चे के जन्म के उपरांत बच्चे के साथ-साथ मां का भी ध्यान रखने और उन्हें पोष्टिक आहार देना की बात कही गई। बैठक में बच्चे के छह महीने होने के उपरांत उपरी आहार देना जरुरी है, ताकि बच्चे का शारीरिक व मानसिक विकास सही तरीके से हो। बच्चे का शारीरिक विकास हो रहा है या नहीं इसकी देख-भाल के लिए नजदीक के आंगनवाड़ी में जाकर उसके वजन व लंबाई की जांच करने की बात कही गई, ताकि बच्चे के शारीरिक विकास की निगरानी किया जा सके।

खबरें और भी हैं...