पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

ओझा गुनी के चक्कर में वृद्ध से मारपीट, 8 पर केस

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

्रहुरनाली गांव में गुरुवार की रात ओझागुनी के चक्कर में एक 62 वर्षीय वृद्ध धरम भुइयां को गांव के कुछ लोगों ने मारपीट दिया। जिससे वह घायल हो गया। उनका इलाज रेफरल अस्पताल में किया गया। इस संबंध में वृद्ध ने शुक्रवार को शिला ओपी में आवेदन देकर गांव के आठ लोगों पर ओझा गुनी व डायन बिसाही कहकर प्रताड़ित व मारपीट करने का मामला दर्ज कराया। इसमें विजय भुइयां, अजय भुइयां, प्रकाश भुइयां, मुकेश भुइयां, लीलू भुइयां, सोमर भुइयां, प्रवील भुइयां और पुनवां भुइयां को आरोपी बनाया है। भुक्तभोगी ने बताया कि गुरुवार की रात उक्त लोगों ने ओझा गुनी और डायन-बिसाही बताकर मुझे और मेरी प|ी को लाठी-डंडे से मारपीट किया है। उन्होंने थाना पुलिस से उक्त लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।

खबरें और भी हैं...