सड़क दुर्घटना के दो मामलों में वृद्ध की मौत, छात्र गंभीर
थानान्तर्गत गिरिडीह रोड स्थित एक सीमेंट दुकान के समीप शुक्रवार को ऑटो पलट जाने से उसपर सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान लोकाई निवासी किशोरी साव के रूप में की गई। दुर्घटना में ऑटो पर सवार एक अन्य महिला को भी हल्की चोटें आई है। घटना के बाद ऑटो चालक ऑटो लेकर फरार हो गया।
जानकारी अनुसार मृतक किशोरी साव (64) डोमचांच से ऑटो से तिलैया जा रहा था। इसी दौरान ऑटो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। जिसे किशोरी साव ऑटो के नीचे दब गया और मौके पर ही मौत हो गई। वहीं एक अन्य घायल महिला को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया।
ऑटो पर करीब 10 यात्री बैठे हुए थे, जो बाल बाल बच गए। दुर्घटना का कारण ऑटो चालक द्वारा तेज गति से वाहन का परिचालन करना बताया गया है। पुलिस ऑटो चालक की छानबीन कर रही है। वहीं जयनगर में घटी एक अन्य घटना में झुमरी तिलैया के सीडी बालिका उच्च विद्यालय से 11वीं की परीक्षा देकर मोटरसाइकिल से अपने घर गोहाल लौट रहे एक युवक सड़क दुर्घटना में बुरी तरह से घायल हो गया। छात्र
का नाम मिलन कुमार दास (18) है।
छात्र अपने मोटरसाइकिल से घर लौट रहा था। इसी दौरान उसका मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। घायल को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।