पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Chatra News On The Fourth Day Of Cut Electricity Went Off At 11 Am In Chatra At 6 Pm

कटौती का चौथा दिन, चतरा में सुबह 11 बजे गई बिजली शाम 6 बजे अाई

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

जिले में बिजली संकट की स्थिति लगातार जारी है। पिछले चार दिनों से पूरे जिले में ब्लैक आउट की स्थिति है। बिजली कटौती से एक ओर जहां जलापूर्ति ठप है तो दूसरी ओर बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। वो भी परीक्षा के समय में। बच्चे परीक्षा की तैयारी नहीं कर पा रहे हैं। उल्लेखनीय है कि इन दिनों ज्यादातर विद्यालयों में परीक्षा चल रही है। कुटीर उद्योग और इलेक्ट्रॉनिक दुकानों में ताला लटक गया है । बिजली की लचर व्यवस्था से लोगों को अंधेरे में रात गुजारना पड़ रहा है। एक साथ पानी बिजली की संकट से लोगों की परेशानी बढ़ गई है। इससे लोगों में विभाग के प्रति गुस्सा है। किसी भी दिन यह गुस्सा सड़क पर आ सकता है। गुरुवार की शाम सात बजे से लगातार बिजली आपूर्ति ठप रही। जिले में शुक्रवार की सुबह करीब 11 बजे बिजली आई। लेकिन कुछ ही मिनट के लिए। इसके बाद शाम छह बजे बिजली आई। इस प्रकार शुक्रवार को एक-डेढ़ घंटे ही बिजली मिली। बिजली संकट के कारण पानी की भी समस्या उत्पन्न हो गई है। शहरी पेयजल आपूर्ति पर निर्भर परिवारों के समक्ष समस्या विकराल रूप ले लिया है।

उल्लेखनीय है कि डीवीसी का झारखण्ड विद्युत बोर्ड निगम पर 4955 करोड़ रुपये बकाया है। जिसके कारण बिजली की कटौती की जा रही है। हरेक छह घंटे पर दो घंटे बिजली आपूर्ति की जानी है। लेकिन जिले के लोगों को यह भी नसीब नहीं हो रहा है। इस संबंध में विभाग के कार्यपालक अभियंता से संपर्क करने का प्रयास किया गया। लेकिन संपर्क नहीं हो पाया। बिजली संकट पर कोई अधिकारी कुछ बोलने को तैयार नहीं है। इस संबंध में कनीय अभियंता मंटू कुमार ने बताया कि डीवीसी से जितना पावर मिल रहा है उतना सप्लाई की जा रही है। इसमें जिले से कुछ भी नहीं किया जा सकता है।

खबरें और भी हैं...