पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

इंदरवा झरिटांड में शराब पीने से एक व्यक्ति की मौत

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

कोडरमा | थाना क्षेत्र अंतर्गत इंदरवा झरिटांड में महुआ शराब पीने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान संजय यादव उम्र 35 वर्ष के रूप में की गई है। जानकारी अनुसार मृतक बुधवार को दिनभर होली खेला और शराब पीया। रात में अपने घर में सो गया। गुरुवार को सुबह 6:00 बजे अचानक तबीयत खराब होने लगी। परिजनों ने आनन-फानन में कोडरमा सदर अस्पताल लाया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम करके परिजनों को सौंप दिया गया परिजनों के रो रो कर बुरा हाल है।
खबरें और भी हैं...