पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

पंचायत प्रतिनिधि ने गुलाल लगाकर शुभकामना दी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

तेतरोन पंचायत भवन में रविवार को होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। होली मिलन समारोह मुख्य रूप से मुखिया बबीता देवी, पूर्व मुखिया रामचंद्र यादव सहित विभिन्न पंचायत प्रतिनिधि, समाजसेवी तथा बुद्धिजीवी लोग मौजूद थे। होली मिलन समारोह में मुखिया बबीता देवी महेश दास, रामचंद्र यादव, महावीर यादव सहित पंचायत के हिंदू मुस्लिम लोगों शामिल एक दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामना दिया। इस दौरान लोगों ने कोरोना वायरस से बचने के लिए लोगों को जागरूक किया। मौके पर मुखिया बबीता देवी ने कहा कि होली आपसे प्रेम व भाईचारे का त्यौहार है। समाज में इस तरह का कार्यक्रम आयोजन करने से एक जुटता बढ़ती है। कार्यक्रम का संचालन महेश दास ने किया। मौके पर महावीर यादव, एसपी राणा, कुर्बान अंसारी, मकसूद अंसारी, माथुर शर्मा, उमा देवी, सरिता देवी, जागेश्वर प्रसाद, नंदकिशोर प्रसाद, रंजीत राय, आरिफ अंसारी, चंद्रदेव यादव सहित दर्जनों लोग मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...