पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

पैक्सो को धान उठाव में तेजी के निर्देश

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

कोडरमा | डीआरडीए निदेशक नेलसम एयोन बागे की अध्यक्षता में धान अधिप्राप्ति को लेकर बैठक शनिवार काे हुई। बैठक में जिला के सभी पैक्सों में अबतक हुए धान क्रय की समीक्षा की गई। मौके पर निदेशक डीआरडीए ने सभी पैक्स के अध्यक्षों को शीघ्र धान उठाव कराने का निर्देश दिया। वहीं जिला सहकारिता पदाधिकारी चंद्रजीत खलको ने कहा कि जिला में 60 हजार क्विंटल धान अधिप्राप्ति का लक्ष्य के विरूद्ध लगभग 70 प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त कर लिया गया है। डीआरडीए निदेशक बागे ने मील मलिकों से पैक्स में पड़े हुए धान की उठाव करने की अपील की। वहीं गोपनीय प्रभारी जयपाल सोय ने सभी एमओ को दाल भात योजना का निरीक्षण करने का निर्देश दिया। उल्लेखनीय रहे कि पैक्सो के माध्यम से किसानों द्वारा धान की बिक्री किये जाने के काफी समय बाद भी उन्हें भुगतान नहीं मिलने कि शिकायत आ रही है। मौके पर अपर समाहर्ता अनिल तिर्की के अलावा सभी पैक्स अध्यक्ष व जनसेवक सहित अन्य लोग मौजूद थे।
खबरें और भी हैं...