पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

गायिका शहनाज अख्तर के गीतों पर झूमते रहे लोग

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

मरकच्चो | प्रखंड मुख्यालय स्थित दुर्गा मंडप परिसर में आयोजित महायज्ञ के समापन के मौके पर शनिवार की रात आयोजित भजन संध्या कार्यक्रम में मरकच्चो वासियों के लिए यादगार बन गई है इस विशाल मंच पर माँ हिंगलाज देवी जागरण ग्रुप के बैनर तले हिंदुस्तान के मशहूर गायिका शहनाज अख्तर ने एक से बढ़कर एक भजन गायन प्रस्तुत कर लोगों को रात भी झुमाया। मौके पर सुरमई रात में समूचा पंडाल श्रोताओं से खचाखच भरा हुआ। गायक शहनाज अख्तर के मंच पर आते ही पूरा पंडाल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। पूरे कार्यक्रम के दौरान शहनाज ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुति दी। छुम छुम छाना नाना बाजे मैया पांव पैजनिया भजन से देश भर में ख्याति पाने वाली गायिका शहनाज अख्तर ने जैसे ही इस गीत की प्रस्तुति दी हर कोई अपना सुध बुध खो कर संगीत के साथ ही ताल देने लगे।
खबरें और भी हैं...