- Hindi News
- National
- Kodarma News People Flocked To The Drums Put Abir Gulal Money Holi In Brotherhood And Amicable Atmosphere
ढोल-झाल पर थिरके लोग, अबीर-गुलाल लगाए, भाईचारगी और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनी होली
रंगों का त्योहार होली पूरे जिले में भाईचारगी व सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हो गई। मौके पर वृद्ध, जवान व बच्चों की टोलियां होली के रंग में दिनभर डूबी रहीं। सड़कों पर होली खेलने वालों की टोलियां सुबह से ही निकल पड़ी थी। शहर के इंदरवा बस्ती, तिलैया बस्ती, गुमो, भादोडीह, विशुनपुर, अड्डी बंगला, असनाबाद, विद्यापुरी, देवी मंडप रोड, नवादा बस्ती, गांधी स्कूल रोड, ताराटांड़ , रजगढ़िया रोड, पानी टंकी रोड आदि क्षेत्रों में दिनभर युवकों की टोलियां एक-दूसरे को रंग गुलाल लगाकर आपस में खुशियां बांटती रहीं। कई जगहों पर लोगों ने ढोल व झाल के साथ होली के गीत गाए, वहीं डीजे साउंड पर युवाओं की टोलियां थिरकती नजर आईं। वहीं कई राजनीतिक दलों के नेताओं ने भी आपसी भेदभाव भुलाकर एक-दूसरे को रंग-अबीर लगाकर होली की बधाई दी। होली की संध्या में अबीर -गुलाल खेलने निकले लोगों ने एक दूसरे को अबीर लगाया और लजीज व्यंजनों का लुत्फ उठाया। इसके पूर्व सोमवार की संध्या में होलिका दहन किया गया। शहर के स्टेशन रोड में पूरे भक्ति भाव के साथ होलिका दहन किया गया। इसमें सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालुओं ने होलिका दहन में शामिल होकर इसकी चारों ओर परिक्रमा कर भक्त प्रह्लाद के जयकारा लगाए। होली को लेकर प्रशासन भी मुस्तैद रहा। जगह-जगह दंडाधिकारी पुलिस बल के साथ मौजूद दिखे।
होलिका दहन के पूर्व पूजा करती महिलाएं ।
होलिका दहन में शामिल लोग।