पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

पीअो कार्यालय में चोरी का प्रयास

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

टंडवा | मगध कोल परियोजना के बनाए गए नए पीओ कार्यालय में नकली रिवाल्वर के बल पर चोरी करने का मामला प्रकाश में आया है। हालांकि चोरों के मंसूबों पर पानी फिर गया। यह घटना बीते दो मार्च के देर रात की है। नये भवन में कार्यालय शिप्ट नहीं किया गया है। घटना के बाद सीसीएल के सुरक्षा निरीक्षक सूर्यदेव रविदास ने अज्ञात चोरों के खिलाफ थाने में आवेदन दिया है। मिली जानकारी के अनुसार कुंडी गांव के समीप मगध कोल परियोजना का पीओ कार्यालय के लिए नया भवन बनाया गया है। जहां दो होमगार्ड सुरक्षा को लेकर तैनात है। जवानों ने बताया की दो मार्च की रात बारह बजे आठ लोग कार्यालय आए और दरवाजा खोलने को बोल रहे थे। पर दरवाजा नहीं खोला गया। काफी देर बात हो हल्ला होने पर लोगों को आते देख चोर भागने लगे। इस दौरान उनका नकली रिवाल्वर गिर गया। बताया कि नए कार्यालय में अभी कुर्सी टेबल आदि फर्नीचर रखे है। चोरों ने कुर्सी आदि समान चुराने आए थे। पहले भी चोरों ने कुर्सी आदि समान चुराकर ले गए थे।
खबरें और भी हैं...