पीएम आवास निर्माण कार्य का निरीक्षण
प्रतापपुर | प्रखंड के रामपुर गांव में शनिवार को रामपुर मुखिया खेदु यादव ने पीएम आवास योजना कार्य का निरीक्षण किया। पीएम आवास निर्माण कार्य रामपुर गांव के पहाड़ी भुइयां टोली में ललन भारती पिता जमाहिर भारती के द्वारा बनाया गया है। निरीक्षण के क्रम में मुखिया खेदु यादव ने ललन भारती को आवास का प्लास्टर करने तथा दरवाजा लगाने का निर्देश दिया। साथ ही रामपुर गांव में अन्य लोगों को भी अपूर्ण आवास को जल्द पूरा करने का निर्देश दिया। अपने घरों को साफ सफाई करने का निर्देश भी दिया।