- Hindi News
- National
- Chatra News Police And Forestry Destroyed Poppy Cultivation In Five Acres
पुलिस व वनकर्मी ने पांच एकड़ में लगी पोस्ते की खेती को किया नष्ट
प्रतापपुर | प्रतापपुर वन क्षेत्र के चोरमारा गांव में लगे लगभग पांच एकड़ में पोस्ते की खेती को वन कर्मी एव पुलिस ने संयुक्त अभियान चलाकर नष्ट कर दिया है। इस दौरान वनकर्मी एव जिला बलाें के द्वारा अफीम की खेती लगे पौधे को डंडे से नष्ट कर दिया है । इस अभियान का नेतृत्व प्रतापपुर एवं कुन्दा पुलिस तथा वनकर्मी के द्वारा किया गया। इसका नेतृत्व एनडीपीएस प्रभारी भोला प्रामाणिक कर रहे थे ।इस अभियान में वन कर्मी एव सैट के दर्जनों जवान शामिल थे।