अधिसूचित भवनों में ही बनाए जाएं मतदान केंद्र
नगर पंचायत वार्ड नंबर 6 के वार्ड पार्षद संतोष चंद्रवंशी ने जिला निर्वाचन पदाधिकारी को पत्र लिखकर संशोधित मतदान केंद्र पर ही मतदान कराने का अनुरोध किया है। पत्र में कहा गया है कि नगर पंचायत का वर्ष 2015 में संपन्न निकाय चुनाव में सचिव निर्वाचन आयोग द्वारा त्रुटिपूर्ण मतदान केंद्रों को हटाने हुए नए मतदान केंद्रों को अधिसूचित किया गया था। नगर पंचायत के मतदान केंद्र संख्या 04/1 समेकित बाल विकास परियोजना आंगनबाड़ी केंद्र महुबाड़ी के स्थान पर उत्क्रमित मध्य विद्यालय नगरखारा के अतिरिक्त कमरा को मतदान केंद्र बनाया गया था और मतदान केंद्र संख्या 06/1 सामुदायिक भवन सुंदर नगर के स्थान पर आंगनबाड़ी केंद्र रविदास टोला जलवाबाद को मतदान केंद्र बनाया गया था तथा संशोधित मतदान केंद्रों पर ही मतदान संपन्न हुए थे। वार्ड पार्षद ने कहा है कि मतदान केंद्रों का स्थल बदलने का निर्णय तकनीकी कारण व निर्वाचन आयोग के लिए निर्देशों के आलोक में लिया गया था। उन्होंने वर्ष 2020 के होने वाले निकाय चुनाव को लेकर मतदान केंद्र का बदल दिया गया है। उन्होंने कहा है की चुनाव पूर्व के अधिसूचित भवनाें में ही मतदान केंद्र बनाई जाए, जो न्याय संगत होगा।