पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

ट्रेन से कटे व्यक्ति का हुआ पोस्टमार्टम

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

कटकमसांडी | कोडरमा बरकाकाना वाया हजारीबाग रेलखंड पर कठोतिया रेलवे स्टेशन के पास 49 नंबर पोल के पंद्रह तथा सोलह नंबर पिलर के बीच ट्रेन से कटकर हुई अज्ञात व्यक्ति के शव का पोस्टमार्टम गुरुवार को किया गया। व्यक्ति की मृत्यु बुधवार की देर शाम को हुई थी। इधर घटना के बावत कटकमसांडी थाना में यूडी का मामला दर्ज किया गया है। कटकमसांडी थाना प्रभारी अरुण कुमार दुबे ने बताया कि अज्ञात व्यक्ति के शव की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। पुलिस शव की पहचान के लिए प्रयासरत है। अभी तक कटकमसांडी थाना क्षेत्र के किसी भी भाग से किसी भी तरह की सूचना इस बाबत नहीं मिली है।
खबरें और भी हैं...