दो दिनों से बिजली गुल, लोगों में आक्रोश
हंटरगंज | प्रखंड के अधिकांश क्षेत्रों में लगातार दो दिनों से बिजली गुल है। इससे कई परेशानियों का सामना उपभोक्ताओं को करना पड़ रहा है। जानकारी के अनुसार चतरा पावर सबस्टेशन से शनिवार को सुबह से ही लाइन चालू है। लेकिन पावर स्टेशन हंटरगंज से लाइन काट दी गई है। दूसरी तरफ सारे ऑपरेटर का मोबाइल स्विच ऑफ है।