प्रतापपुर : बांझाबहेर नदी में फंसी बस, सभी यात्री सुरक्षित
प्रतापपुर | प्रखंड के बांझाबहेर नदी में शनिवार सुबह नदी का बहाव तेज हो जाने से प्रतापपुर से जोरी मार्ग में आवागमन ठप हो गया है। शनिवार सुबह प्रतापपुर से चतरा जा रही एक सीटी राइड सवारी बस नदी पार करते समय फंस गई। यह देख बस पर बैठे यात्री घबरा गए और वे नदी में उतरकर बाहर निकले। उन्हें डर था कि नदी में एकाएक बाढ़ आ सकती है। हालांकि सभी यात्री सुरक्षित नदी पार हो गए। वे बहुत देर तक नदी के पास पेड के नीचे छिपकर बारिश खुलने का इंतजार करते रहे। बारिश कम होने पर नदी में फंसी बस को निकालने के लिए कुछ ग्रामीणों की मदद ली गई। मालूम हो कि इस नदी पर पुल निर्माणाधीन है। नदी पर डायवर्सन बनाने का काम चल रहा है। लेकिन यह कार्य बहुत धीमी गति से किया जा रहा है।