- Hindi News
- National
- Kodarma News Protest Against Animal Shed Construction Application In Police Station
पशु शेड निर्माण का विरोध, थाने में आवेदन
कोडरमा | लरियाडीह पंचायत के गरहाई गांव स्थित दुर्गा मंडप प्रांगण के गैर मजरूआ जमीन पर गांव निवासी जयमंगल यादव द्वारा जबरन पशु शेड का निर्माण कराए जाने को लेकर वहां के ग्रामीणों ने थाने को आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। आवेदन में ग्रामीणों ने कहा है कि दुर्गा मंडप परिसर में गैर मजरुआ जमीन पर सार्वजनिक रूप से पूजा समारोह हॉल के निर्माण कार्य किया जा रहा था। जिसे बंद कराकर जयमंगल यादव द्वारा उक्त भूमि पर पशु शेड का निर्माण कराया जा रहा है।