- Hindi News
- National
- Chatra News Provide Better Education And Environment To Children In Adopted Schools
गोद लिए गए स्कूलों में बच्चों को बेहतर शिक्षा और वातावरण दें
राज्य संपोषित बालक उच्च विद्यालय में गुरुवार को विद्यालयों के प्रमाणीकरण को लेकर दो दिवसीय कार्यशाला का उद्घाटन हआ। इसका उद्घाटन डीएसई जीतेंद्र सिन्हा ने किया। कार्यशाला में जिले के छह प्रखंडों के 45 विद्यालयों के शिक्षक शामिल हुए। डीएसई ने कार्यशाला में शिक्षकों को बताया कि विद्यालय प्रमाणीकरण के लिए शिक्षा विभाग के सभी अधिकारियों ने पांच-पांच विद्यालयों को गोद लिया है। अधिकारी गोद लिए विद्यालयों में बेहतर शिक्षण व्यवस्था सुचारू रूप से संचालित कराएंगे। ताकि विद्यालयों के बच्चे बेहतर प्रदर्शन कर सकें।
कार्यशाला में शिक्षकों को विद्यालयों के प्रमाणीकरण एवं विद्या वाहिनी के बारे में ई-प्रोजेक्ट रवि कुमार एवं अंकेश पाठक के द्वारा जानकारी दिया गया। कार्यशाला में कुंदा, प्रतापपपुर, हंटरगंज, लावालौंग, मयूरहंड एवं इटखोरी प्रखंड के विद्यालयों के प्रधानाध्यापक, एपीओ, बीपीओ व बीईईओ शामिल थे। ई-प्रोजेक्ट के रवि कुमार ने कहा कि ज्ञानसेतु एवं ई -विद्यावाहिनी कार्यक्रम का क्रियान्वयन सभी सरकारी विद्यालयों में किया जा रहा है। कार्यक्रम में बेहतर प्रदर्शन करने वाले विद्यालयों को पुरस्कृत किया जाता है। विद्यालयों के सभी मानक पूरी तरह से ज्ञानसेतु और ई-विद्यावाहिनी पर आधारित हैं। जब कोई भी विद्यालय ज्ञानसेतु कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं के सीखने तथा ई-विद्यावाहिनी से प्राप्त आंकड़ों के आधार पर निर्धारित लक्ष्य को प्राप्त करते हैं, तो वे प्रमाणित और पुरस्कृत होने की अर्हता प्राप्त कर लेते हैं। प्रमाणीकरण के तहत विद्यालयों को कांस्य, रजत एवं स्वर्ण पदक दिया जाता है।