- Hindi News
- National
- Kodarma News Rajant Kumar Became President Of Basanti Durga Puja Committee
बासंती दुर्गा पूजा समिति के राजय कुमार बने अध्यक्ष
बासंती दुर्गा पूजा समिति ताराटांड की बैठक दुर्गा मंडप परिसर में हुई। बैठक में बासंती दुर्गा पूजा समिति के पदाधिकारियों का चयन किया गया। सर्वसम्मति से अध्यक्ष राजय कुमार वर्मा, सचिव अनिल कुमार सेठ, उपाध्यक्ष सुरेश प्रसाद, उप सचिव अनिल कुमार, कोषाध्यक्ष राजकुमार आर्य, उप कोषाध्यक्ष रवींद्र सेठ बनाए गए। वहीं संरक्षक के रूप में ज्ञानप्रकाश आर्या, नरेंद्र प्रकाश आर्या, नंदकिशोर गुप्ता, उदय सिंह, आशीष भदानी, राजेश कुमार राजू, राजकुमार आर्या, मुरली साव, ध्रुवदेव झा, विनय लोहानी, उमाशंकर कसेरा, दिलीप भदानी, देवेंद्र प्रसाद सेठ, राजकुमार व कार्यकारिणी में राजेश भदानी, राजू साव, रंधीर कपसीमे, सुरेश वर्णवाल, अखिलेश कुमार, पंकज सेठ, भोलू तर्वे, भोलू आर्या, अमित कुमार, सहदेव वर्मा को रखा गया है। बैठक की अध्यक्षता सुरेश प्रसाद ने की। मौके पर नवीन आर्या, हिमांशु शर्मा,गोपाल प्रसाद, सत्यप्रकाश आर्या, कुणाल कपसीमे, गौतम पांडेय, भैरव प्रसाद, अविनाश कुमार सहित अन्य लोग मौजूद थे।