पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

प्रखंड कार्यालय में राशन कार्ड सरेंडर बॉक्स लगाया

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

मयूरहंड | प्रखंड कार्यालय में शुक्रवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी संतोष कुमार ने राशनकार्ड सरेंडर बॉक्स लगाया। खाद्य आपूर्ति विभाग के तहत डबल राशनकार्ड व सुखी तथा समृद्ध लोगों को 15दिनों के अंदर राशन कार्ड जमा करने का मौका दिया गया। जनवितरण प्रणाली के दुकानदारों को डबल कार्ड व समृद्ध परिवारों को चिन्हित करने का निर्देश दिया गया था। चिन्हित राशन कार्डधारियों राशनकार्ड सुपुर्द करने के लिए सरेंडर बॉक्स कार्यालय में लटकाया गया। प्रखंड विकास पदाधिकारी संतोष कुमार ने बताया वैसे चिन्हित समृद्ध लोग जो सरकारी अनाज का उठाव करते हैं, उन्हें स्वेच्छा से आवेदन के साथ कार्ड जमा करने के लिए अंतिम अवसर दिया जा रहा है। निर्धारित समय अवधि में राशनकार्ड जमा नहीं किया जाता है। प्रशासन बाध्य होकर सरकारी प्रक्रिया के तहत राशन कार्ड रद्द करते हुए अग्रेतर कार्रवाई करेगी। जैसे ही अमीर व्यक्ति राशन कार्ड सरेंडर करेंगे उनके स्थान पर गरीबी रेखा से नीचे के परिवारों को राशनकार्ड आसानी से निर्गत किया जाएगा।
खबरें और भी हैं...