- Hindi News
- National
- Simariya News Reflex Weather Freezing Due To Drizzle Farmers Also Worried
पलटा मौसम, बूंदाबांदी से बढ़ी ठंड, किसान भी चिंतित
कुंदा | कुंदा सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में शुक्रवार को पूरे दिन बादल छाए रहे। वहीं कुछ ग्रामीण इलाकों में पिछले कुछ दिनों से बूंदाबांदी बारिश के बाद एक बार फिर सर्दी बढ़ गई। दिनभर चली सर्द हवाओं के चलते तापमान में गिरावट दर्ज की गई। शाम होत-होते सर्दी का दौर फिर से शुरू हो गया। गांव गली-मोहल्लों में लोगों को एक बार फिर गर्मी के मौसम अलाव जलाकर सर्दी से निजात पाते रहे। दिनभर बादल छाई रही और ठंडी हवाएं चली। वहीं क्षेत्र में कच्चा रोजगार ईटा व्यवसाय को बेमौसम बारिश से भारी नुकसान हुआ है और किसानों को भी इस बारिश से मन ही मन चिंता सता रही है। बारिश से किसान के चना, सरसों,अरहर, टमाटर,आदि फसलों को नुकसान हुआ है। मौसम अधिक ठंडा होने से लोग गर्म कपड़ों में लिपटे नजर आए। बाजार में गर्म कचोरी, पकौड़ी का आनंद लिया। शाम को बाजार भी अन्य दिनों की अपेक्षा जल्दी बंद हो गए।