पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Simariya News Representative Met With Dc Regarding Stamp Vendor License Application Related To Demands

स्टांप वेंडर लाइसेंस को लेकर डीसी से मिले प्रतिनिधि, मांगों से संबंधित प्रार्थना पत्र सौंपा

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

हंटरगंज | प्रखंड के स्टांप वेंडर लाइसेंस को लेकर एक प्रतिनिधि मंडल शुक्रवार को उपायुक्त चतरा जितेंद्र कुमार सिंह से मुलाकात कर लाइसेंस निर्गत करने की मांग की। दिए गए आवेदन में मुद्रक स्टांप वेंडर के अहर्ता रखने वाले विक्रम राज ने उपायुक्त से जल्द से जल्द लाइसेंस निर्गत करने की मांग की। उन्होंने बताया कि पूर्व में भी कई बार जनता दरबार एवं अन्य मौकों पर उपायुक्त चतरा से मिलकर लाइसेंस निर्गत करने की मांग की है। विलंब होने से प्रखंड के लोगों को स्टांप को लेकर काफी परेशानी उठाना पड़ रहा है। 5 रुपए का स्टांप पेपर के लिए 2 से ढाई सौ रुपया खर्चा कर चतरा जाना पड़ता है। जबकि दिन भर का समय भी बर्बाद होता है। जनहित को देखते हुए उपायुक्त से जल्द लाइसेंस निर्गत करने की मांग की है। प्रतिनिधियों में शामिल मुकेश कुमार सिन्हा, राजेश कुमार शर्मा, विकास कुमार शर्मा सहित अन्य लोग शामिल थे।
खबरें और भी हैं...