आवासीय विद्यालय प्रवेश परीक्षा में 1323 परीक्षार्थी शामिल
चतरा | जिला समाज कल्याण विभाग की ओर से आवासीय विद्यालय में नामांकन को लेकर रविवार को प्रवेश जांच परीक्षा का आयोजन किया गया। यह परीक्षा में चतरा कॉलेज में आयोजित था। आवासीय विद्यालय में कक्षा छह, सात व आठ में नामांकन को लेकर यह परीक्षा आयोजित किया गया था। आवासीय विद्यालय में नामांकन को लेकर कुल 1477 बच्चो ने आवेदन किया था। इसमें 1327 बच्चे परीक्षा में शामिल हुए। 154 बच्चे परीक्षा से अनुपस्थित रहे। परीक्षा शांतिपूर्ण व कदाचार मुक्त संपन्न हुई। जिला समाज कल्याण पदाधिकारी सलमान जफर खिजरी ने बताया कि सभी उत्तर पुस्तिका रांची कल्याण विभाग को भेजी जायेगी।