- Hindi News
- National
- Kodarma News Sahayog Family39s Chariot Reached Koderma Shobha Yatra Taken Out In The City
सहजयोग परिवार का रथ कोडरमा पहुंचा, शहर में निकाली गई शोभा यात्रा
कोडरमा |सहजयोग परिवार की अाेर से 50 वें वर्षगांठ पर पूरे भारतवर्ष के भ्रमण को निकला रथ बुधवार को झुमरी तिलैया शहर पहुंचा। रथ के पहुंचने पर स्थानीय कमेटी द्वारा स्वागत किया व शोभा यात्रा निकाली गई। शोभा यात्रा तिलैया स्थित राजगढ़िया रोड जैन भवन से निकली जो झंडा चौक,ओवर ब्रिज,जवाहर टॉकीज होते हुए सुभाष चौक पर पहुँच कर संपन्न हुई। शोभा यात्रा के दौरान सहज योग आज का महायोग नारे लगा कर चल रहे थे व सहजयोग प्रेम है, प्रेम के अतिरिक्त कुछ भी नहीं,साक्षी रूप बने और सच्चा ज्ञान प्राप्त करे जैसी लिखी तख्तियां महिलाएं अपने हाथों में लिखी चल रहे थे। शोभा यात्रा में एक वाहन में निर्मला देवी की तस्वीर विराजमान की गई थी। शोभा यात्रा में शहर से लेकर गांव तक में सहज योग से मानने वाले सैकड़ों की संख्या में महिलाएं व पुरुष रथ के साथ चल रहे थे। उल्लेखनीय हो की पूरे भारत वर्ष का भ्रमण पर निकले रथ को गुजरात के नारगौल जिले से 5 मई को रवाना किया गया है। शोभा यात्रा में रांची के राजू सोमानी,कर्नल गुप्ता, ज़िला ओ-आॅर्डिनेटर कुमार आलोक,मनीष कुमार, उमेश कुमार,चंदन कुमार, विजय टिंकू,अजय कुमार,सतीश कुमार, कुसुम लता, एनके सिंह, माला देवी, सपना थापा, सविता देवी,अनुपम मंजरी आदि थे।