पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

सरकार आपके द्वार का उद्देश्य समस्याओं का ऑन स्पॉट समाधान करना : डीडीसी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत गुरुवार को प्रखंड के मुर्कमनाय पंचायत स्थित बरियारडीह वन कार्यालय परिसर में जनता दरबार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपविकास आयुक्त ए, के, त्रिवेदी, एसडीओ विजय कुमार बर्मा,एसी अनिल कुमार तिर्की, डीआरडीए निदेशक नेल्सन एयोन बागे मौजूद थे। जनता दरबार में विभिन्न विभाग के पदाधिकारियों ने सरकार द्वारा चलाई जा रही विकास योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों को दी। कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों ने अपनी अपनी समस्याओं को बेबाक तरीके से उठाया। जनता दरबार में सबसे अधिक आवेदन विधवा, वृद्धापेंशन राशन कार्ड, प्रधानमंत्री आवास, पेयजल, शौचालय से संबंधित प्राप्त किया गया। जनता दरबार में डीडीसी ने कहा की सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का उद्देश्य जनता की समस्याओं का ऑन स्पॉट समाधान करना है। उन्होंने कहा की अयोग्य लोग जिनका नाम राशन कार्ड में है। वे स्वेच्छा से कार्ड को सरकार को वापस करें। ताकि इसका लाभ जरूरतमदों को दिया जास सकें। उन्होंने ग्रामीणों से कहा की अयोग्य लोगों की जानकारी गोपनीय रुप से बीडीओ को उपलब्ध कराएं।

मौके पर उपनिर्वाचन पदाधिकारी शफीक आलम, सीएस पार्वती नाग, श्रम अधीक्षक अभिषेक बर्मा, डीएसओ चंद्रजीत खलको’’, कृषि पदाधिकारी सुरेश तिर्की परियोजना पदाधिकारी मनोज कुमार समेत जिले के कई पदाधिकारी ,प्रमुख सावित्री देवी, बीडीओ सूकेशिनी केरकेट्टा , सीओ रामसुमन प्रसाद,जिप सदस्य राजकुमार यादव, मत्स्य पदा.उमेश प्रसाद, कार्यपालक अभियंता विनोद कुमार, प्रणव तिवारी श्रवण कुमार, एलडीएम विजय प्रताप सिंह, सहायक अभियंता पंकज मेहरा, डीपीआरओ शिवानन्दन बड़ाइक समेत कई लोग मौजूद थे ।

मरकच्चो स्वास्थ केंद्र के अधूरे भवन को पूर्ण कराने, अस्पताल में महिला चिकित्सक बहाल करने की मांग : जनता दरबार में जिप सदस्य राजकुमार यादव ने मरकच्चो स्वास्थ केंद्र के अधूरे भवन को पूर्ण कराने, अस्पताल में महिला चिकित्सक बहाल करने, प्रखंड के सुदूरवर्ती पंचायत डगरनवां मे पेयजल की व्यवस्था को दुरुस्त करने की मांग की। प्रखंड प्रमुख सावित्री देवी ने मरकच्चो के विभिन्न मार्गों पर घरों से निकलने वाली गंदे पानी को बंद कराने तथा सड़क के दोनों किनारे नाली निर्माण की मांग की। बेला निवासी विनोद यादव ने तहसील कचहरी से राजस्व कर्मी द्वारा रजिस्टर टू गायब करने का आरोप लगाते हुए मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग की, जिसपर डीडीसी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए मौजूद अंचलाधिकारी को जांच कर दोषी पर कार्रवाई करने की बात कही। साथ ही तत्काल अलग से नया पंजी खोल कर लोगों के जमीन सबंधी कार्य कराने का निर्देश दिया गया। । डोंगोडीह निवासी दुलारी देवी ने सरकार द्वारा दिए गए बंदोबस्ती जमीन पर गांव के ही एक व्यक्ति पर जबरन कब्जा करने और अमीन द्वारा जांच नही होने देने का मामला उठाया। मनोज विश्वकर्मा व यमुना यादव ने बरियारडीह स्थित उपस्वास्थ्य केंद्र के जर्जर भवन के अलावे तहसील कचहरी से किसुन गोस्वामी के घर तक एक वर्ष पूर्व आरईओ द्वारा बनाए गए सड़क के कई जगह से टूट जाने का मामला उठाया। देवीपुर निवासी शिबू पंडित ने बिजली विभाग द्वारा सड़क पर खंभा गाड़े जाने की शिकायत की । वहीं देवीपुर के कयूम खान ने गांव के कुछ लोगों पर गांव के सड़क के अतिक्रमण करने का आरोप लगाया।

महिला मंडलों समूहों के बीच 90 लाख के चेक का वितरण भी किया : कार्यक्रम के बाद डीडीसी ने महिला मंडलों समूहों के बीच 90 लाख के चेक का वितरण भी किया। जनता दरबार में विभिन्न विभागों की ओर से स्टाॅल लगाए गए थे। कार्यक्रम में उपस्थित पदाधिकारियों ने उक्त स्टालों का निरीक्षण भी किया। बाल विकास द्वारा लगाए गए स्टाल के पास दो बच्चों को मुंहजूठी कराया व एक महिला की गोदभराई की गई । स्टालों में पेयजल व स्वच्छता में 05, मनरेगा योजना में 10,श्रम नियोजन के लिए 5, प्रधानमंत्री आवास के लिए 10, पेंशन के लिए 300 व गोल्डन कार्ड के लिए 11 आवेदन प्राप्त किया गया । जबकि 165 मरीजों की स्वास्थ जांच भी की गयी तथा उनके बीच दवाइयों का वितरण किया गया।

खबरें और भी हैं...