इटखोरी | इटखोरी प्रखंड भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता यशवंत सिंह ने मंगलवार को आजसू का दामन थाम लिया। इन्हें आजसू के जिला अध्यक्ष पारस नाथ सिंह व पार्टी कार्यकर्ताओं ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई। उन्होंने बताया कि अब हमारे सारे लोग इस चुनाव में आजसू के लिए मेहनत कर मनोज चंद्रा को जिताने का प्रयास करेंगे। मौके पर आजसू के जिला अध्यक्ष पारस नाथ सिंह, संदीप सिन्हा, संजय मेहता, मंटू दांगी, विश्वजीत सिन्हा, जुगेश्वर दांगी, राजू शर्मा और रंजीत सिंह समेत बड़ी संख्या में आजसू नेता और कार्यकर्ता उपस्थित थे।