पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

सात दिवसीय एक्युप्रेशर शिविर 17 से

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

कोडरमा | मारवाड़ी युवा मंच झुमरी तिलैया शाखा की ओर से अगामी 17 मार्च से माहेश्वरी धर्मशाला में पहली बार सात दिवसीय एक्युप्रेशर शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर 23 मार्च तक चलेगी, जो सुबह 9 बजे से अपराह्न 12 बजे तक व शाम 4 बजे से 7 बजे तक संचालित की जाएगी। शिविर में भाग लेने के लिए पंजीकरण शुल्क 100 रुपए निर्धारित की गई है। यह जानकारी मंच के रितेश दुग्गड़, आशीष शर्मा, संजय जैन, राज पचिसिया, आशीष जोशी, संदीप हिसारिया ने संयुक्त रूप से देते हुए बताया कि शिविर में एक्यूप्रेशर, सुजो व रेकी चिकित्सा के माध्यम से कब्ज, गैस, शुगर, अनिंद्रा, पथरी, दमा, रक्तचाप, गठिया, सवाईकल, मोटापा, कमर दर्द, घुटना दर्द, सर दर्द, माइग्रेन, थायराइड का इलाज होगा।
खबरें और भी हैं...