पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Jaynagar News Sevika Nourish Sakhi Stalls A Nutritious Diet Including Green Vegetable Kheer Fruit

सेविका, पोषण सखी ने हरी सब्जी, खीर फल सहित पौष्टिक आहार का स्टॉल लगाया

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

बाल विकास योजना की ओर से शुक्रवार को प्रखंड मुख्यालय स्थित संस्कृति भवन में पोषण पखवाड़ा कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन पर्यवेक्षिका माधुरी कुमारी, परियोजना सहायक आशा कुमारी ने संयुक्त रूप से किया। पोषण पखवाड़ा कार्यक्रम के पहले दिन सेविका, पोषण सखी द्वारा हरी सब्जी, खीर फल सहित कई पौष्टिक आहार का स्टॉल लगाया गया।

मौके पर माधुरी कुमारी ने कहा कि बच्चों तथा गर्भवती महिलाओं में पोषण को लेकर अभी भी समाज में अधिकांश लोग जागरूक नहीं है, जबकि सरकार इसके लिए कई तरह के कार्यक्रम चला रही है ताकि देश कुपोषण मुक्त बन सके। उन्होंने कहा कि पोषाहार की कमी से बच्चें कुपोषण के शिकार हो रहे हैं। कुपोषण की वजह से बच्चे विभिन्न तरह के रोग के शिकार बनते जा रहे हैं। इससे मुक्त करने के लिए पोषण सखी, सेविका सहायिका सहित सभी समाज के लोगों में जागरूकता फैलाने की जरूरत है। 8 से 22 मार्च तक सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में कार्यक्रमों का आयोजन कर लोगों को जागरूक करना है। वहीं आशा कुमारी ने कहा कि बच्चों को कुपोषण दूर करने के लिए पौष्टिक आहार जरूरी है। उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा अपने क्षेत्र में शत-प्रतिशत घरों में जाकर कुपोषण से ग्रस्त बच्चों की जानकारी उपलब्ध कराएं। कार्यक्रम के पूर्व सेविका, सहायिका एवं पोषण सखी ने एक जागरूकता रैली निकाली।

रैली प्रखंड मुख्यालय से निकालकर पेठियाबागी बाजार तक पहुंचे। इस दौरान सेविका सहायिका एवं पोषण सखी ने हाथ में तख्ती लेते हुए मातृ शक्ति राष्ट्र शक्ति, कुपोषण मिटाओ देश बढ़ाओ, सुपोषण मां, स्वास्थ्य बच्चा, सही पोषण देश रोशन आदि के नारे लगाए जा रहे थे। इस दौरान सेविका सहायिका पोषण सखी ने मानव श्रृंखला बनाकर पोषण के बारे में लोगों को जागरूक किया।वही पोषण पखवाडा के तहत सेविका, सहायिका, पोषण सखी अलावे छात्र छात्राओं को पोषण शपथ दिलाया। कार्यक्रम में दो बच्चों मंटू कुमार, जितेंद्र कुमार को मुंहजुट्ठी तथा तीन गर्भवती महिला आशा देवी, गुड़िया देवी, अजयंती देवी की गोदभराई की गई। मौके पर लिपिक भरत किशोर, कमल कुमार,तारा बेला, अलावा सेविका रूपा देवी, कुमारी पूजन, कंचन बाला, सुनीता देवी,अनीता कुमारी, जीनत परवीन, पोषण सखी पूजा रजक, चमेली देवी, रिंकी देवी, आशा देवी, सोनी देवी, सोनम कुमारी, सहित कई लोग मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...