पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Kodarma News Silver Medal Winners Manisha Rana And Amit Kumar Honored In National Games

राष्ट्रीय खेल में सिल्वर मेडल विजेता मनीषा राणा व अमित कुमार सम्मानित

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

जूनियर विक्रमशिला विद्यापीठ में रविवार को वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में नर्सरी से वर्ग तृतीय तक के बच्चों ने भाग लिया। प्रतियोगिता का शुभारंभ सांसद अन्नपूर्णा देवी, नपं अध्यक्ष कांति देवी, अधिवक्ता किरण कुमारी, रमेश प्रसाद यादव शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय के प्राचार्य लक्ष्मी सरकार, राजकुमार यादव, सुरेश प्रसाद व विद्यालय के निदेशक निशांत कुमार ने संयुक्त रूप से किया। मौके पर संजना व ग्रुप ने स्वागत गान प्रस्तुत किया। वहीं नर्सरी के बच्चों ने पॉम पॉम डांस व वर्ग पंचम की छात्रा आयुषी ने विश्व महिला दिवस पर महिलायों के सशक्तिकरण विषय पर अपने वक्तव्य दिए। नर्सरी, एलकेजी , यूकेजी व वर्ग प्रथम के बच्चों के बीच स्टेज रेस, कलेक्ट द बॉल, स्प्रिंट रेस, बैडमिंटन रेस, मेक ए वर्ड रेस, शू लैस रेस, हैंड लॉक रेस, म्यूजिकल चेयर सहित अन्य प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। इसमें बच्चों ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। मौके पर मुख्य अतिथि सांसद अन्नपूर्णा ने कहा कि विद्यालय में पढ़ाई के साथ साथ अन्य क्रियाकलाप में भी बच्चों का प्रदर्शन बेहतर है। उन्होंने विद्यालय के उज्ज्वल भविष्य की कामना की कार्यक्रम के दौरान सत्र 2019-20 में राष्ट्रीय खेल में सिल्वर मेडल विजेता रही छात्रा मनीषा राणा व छात्र अमित कुमार को सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता की समाप्ति के बाद विद्यालय में होली मिलन का आयोजन किया गया। एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी। मौके पर जिप सदस्य राजकुमार यादव, वार्ड पार्षद पिंकी जैन, बबिता कुमारी, राकेश रौशन, विजय राय, ममता कुमारी यादव, लायंस क्लब के गजेंद्र राम, प्रियंका रवि, शिक्षिका प्रियंका सिंह, दिव्या कुमारी, सोमा पाल, प्रीति सारिका, रीना सिंह, रेखा कुमारी, राजन कुमार सिन्हा, सतीश कुमार सिंह आदि थे।

कार्यक्रम का उद्घाटन करती सांसद व अन्य ।
खबरें और भी हैं...