सिमरिया पुलिस ने किया फरार अभियुक्त को गिरफ्तार, जेल
पुलिस ने शुक्रवार को ट्रक से लूटपाट करने वाले अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। गिरफ्तार अभियुक्त चतरा लाइन मुहल्ला निवासी कृष्णा निषाद के पुत्र विशाल कुमार निषाद है। पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्त के पास से लूटपाट के घटना में शामिल पिकअप वैन संख्या जेएच 13 ए 5868 बरामद किया है। यह जानकारी थाना प्रभारी लव कुमार सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि अभियुक्त की गिरफ्तारी उसके घर से हुई है। थाना प्रभारी ने बताया कि इसके विरुद्ध सिमरिया थाना में कांड संख्या 26/20 के तहत मामला दर्ज किया गया था। उन्होंने कहा कि पिछले 29 फरवरी की रात जबड़ा एनएच 99 मुख्य सड़क पर एक ट्रक से लूटपाट कर रहे थे। इस मामले में चार सड़क लुटेरों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। थाना प्रभारी ने बताया कि इसी मामले में दो अभियुक्त फरार है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी अभियान चला रही है। अभियान में एएसआई प्रवीण कुमार, संतोष कुमार, रामचंद्र राम, राम कुमार राम, संतोष कुमार और सत्येन्द्र राय शामिल थे।