नेतृत्व क्षमता विकास पर प्रशिक्षण शुरू
चतरा| नेहरू युवा केंद्र की ओर से युवा नेतृत्व एवं सामुदायिक विकास कार्यक्रम पर तीन दिवसीय प्रशिक्षण शनिवार से शुरू हुआ। यह प्रशिक्षण चेतना भारती केंद्र में चल रहा है। प्रशिक्षण का उद्घटान मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित भोलानाथ व विशिष्ट अतिथि के रूप में नेहरू युवा केंद्र की जिला समन्वयक ललिता कुमारी ने किया। प्रशिक्षण में 40 युवक युवतियां शामिल हैं। प्रशिक्षण की भूमिका श्रीकांत निराला निभा रहे हैं। नेहरू युवा केंद्र की जिला समन्वयक ललिता कुमारी ने बताया कि यह प्रशिक्षण तीन दिनों तक चलेगा। यह प्रशिक्षण आवासीय है। उन्होेंने बताया कि प्रशिक्षण का उद्देश्य युवक- युवतियों में नेतृत्व क्षमता का विकास करना है । प्रशिक्षण का समापन सोमवार को किया जाएगा।प्रशिक्षण को सफल बनाने में पवन कुमार सिंह व राहुल कुमार ने अहम भूमिका निभा रहे है ।