पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

बिजली करंट लगने से छात्रा घायल, रेफर

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

प्रखंड मुख्यालय के कुट्टी गाँव स्थित रामकृष्ण परमहंस विद्यालय के पीछे झूल रहे 11 हजार बिजली तार की चपेट में आने से एक छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल छात्रा गांव के ही रामू उरांव की 10 वर्षीय पुत्री रिंकी कुमारी है। ग्रामीणों ने घायल छात्रा को सिमरिया रेफरल अस्पताल पहुँचाया जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए हजारीबाग रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार छात्रा बानासाड़ी तालाब से कपड़े धोकर घर जा रही थी इसी बीच झूल रहे तार से सट गई और तार ने उसे झटके के साथ फेंक दिया। जिसके बाद उसके साथ जा रहे अन्य लोग देखा और आनन-फानन में रेफरल अस्पताल पहुंचाया। इधर ग्रामीणों ने झूल रहे तार को अविलंब संबंधित विभाग से हटाने की मांग की है।

खबरें और भी हैं...