सोलर पंप सेट के लिए आवेदन जमा
कोडरमा | नवीन और नवीकरणीय उर्जा मंत्रालय भारत सरकार द्वारा कुसुम योजनांतर्गत चालू वित्तीय वर्ष में सिंचाई कार्य काे लेकर किसानों को सोलर पंप अनुदानित दर पर उपलब्ध कराई जा रही है। इसके तहत जिले में कुल 200 किसानों को सोलर पंप उपलब्ध कराई जानी है। योजना के तहत किसानों से 8 मार्च तक आवेदन जमा कराए गए। जिसमें कुल 268 किसानों ने इस योजना के लिए आवेदन दिया है। किसानों के चयन के लिए जिला स्तर पर उपायुक्त की अध्यक्षता में कमेटी का गठन किया गया है। प्राप्त आवेदनों को कमेटी के द्वारा अंतिम रूप से अनुमोदन के पश्चात इसे जेरेडा को भेजा जाएगा। इसके बाद चयनित किसानों को इस योजना का लाभ दिया जा सकेगा। इस योजना के तहत किसानों को 30 प्रतिशत के अनुदान पर 2 एचपी, 3 एचपी व 5 एचपी क्षमता के सोलर पंप सेट उपलब्ध कराई जानी है। किसानों को पंप सेट की क्षमता के अनुसार डीप बोरिंग अपने स्तर से करानी होगी। 2 एचपी क्षमता के सोलर पंप सेट कुएं में भी लगाए जा सकते है। इसके लिए किसानों के पास कुआं का होना जरूरी है।