अंतर विश्वविद्यालय ताईक्वांडो के लिए टीम पंजाब रवाना हुई
चतरा | अंतर विश्व विद्यालय ताईक्वांडो प्रतियोगिता के लिए रविवार को चतरा की पंजाब के लिए रवाना हुआ । चतरा कॉलेज के प्राचार्य डॉ रामानंद पांडेय ने टीम को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। टीम पटियाला शहर में 10 से 13 मार्च तक आयोजित प्रतियोगिता में शामिल होंगे। टीम में विनोबा भावे विश्व विद्यालय के अधीन आने वाले कॉलेजों से चयनित आठ लड़कियां शामिल हैं । इन खिलाड़ियों को 21 से 27 मार्च तक चतरा में प्रशिक्षण दिया गया था। टीम में बतौर कोच सबीना खातून है और टीम मैनेजर के रूप में शोभा मुर्मू जा रही हैं।। जबकि टीम में बतौर खिलाड़ी श्वेता कुमारी, सीता बांडों, मनीषा कुमारी, पूजा कुमारी, आयुशी कुमारी, हेमलता कुमारी, शिवानी कुमारी व सिंपल कुमारी शामिल हैं।