तैलिक साहू समाज ने किया होली मिलन समारोह का आयोजन
सिमरिया | प्रखंड के सबानो गांव में रविवार को तैलिक साहू समाज ने होली मिलन समारोह का आयोजन किया। इस बीच समाज के लोगों ने एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाया और शुभकामनाएं दी। वही सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। और होली के धुन पर जमकर थिरके।इस बीच लाेगाें ने पुआ पकवान और मिठाई का भी लुफ्त उठाया। समाज के लोगों ने बताया कि होली का पर्व प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी बड़े धूमधाम और नेम निष्ठा तथा शांति सौहार्द के साथ इस पर्व को मनाने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा हुड़दंगियों पर विशेष नजर रखी जाएगी और अश्लील गाने बजाने वाले को चिन्हित कर इसकी सूचना सिमरिया पुलिस को दी जाएगी। मौके पर देवनंदन साहू, पोखन साहू, ताराचंद साहू, अमित कुमार, कोमल साहू,लालमन साहू,सहित काफी संख्या में समाज के लोग उपस्थित थे।