जवानों ने सिंटेक्स टंकी का किया वितरण
प्रतापपुर | प्रतापपुर के गोमे उत्क्रमित मध्य विद्यालय के प्रांगण में गुरुवार को एक शिविर का आयोजन सहायक कमांडेंट शिवा रेडी के द्वारा किया गया। यह आयोजन प्रतापपुर सीआरपीएफ जी 190 बटालियन के द्वारा किया गया। इस शिविर में प्रतापपुर, नीमा, रामपुर ,गोमे, कसमार, महुंगाई, पिपरेहट सहित अन्य गांवों के जरूरतमंद लोगों के बीच पानी का सिंटेक्स टैंक का वितरण किया गया। यह वितरण केरिपुबल के सहायक कमांडेंट शिवा रेडी के देखरेख में किया गया। इस वितरण समारोह में प्रतापपुर मुखिया रीना देवी मुख्य रूप से उपस्थिति थी। इस मौके पर विद्यालय के बच्चे, शिक्षक, ग्रामीण व बल के दर्जनों जवान शामिल थे।