पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

जवानों ने नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

हंटरगंज | प्रखंड के राजकीय मध्य विद्यालय उरैली के प्रांगण में शनिवार को सीआरपीएफ सी 190 बटालियन के सहयोग से नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। गृह मंत्रालय से प्रायोजित इस कार्यक्रम में गीत एवं नाटक के माध्यम से विकास योजनाओं के बारे में लोगों को जानकारी दी गई। बोकारो से आए कलाकारों ने पंचायत के कई गांवों में नुक्कड़ नाटक आयोजित कर योजनाओं को लेकर लोगों को जागरूक किया। साथ ही कोरोना वायरस से बचाव संबंधित जानकारी दी गई। साफ सफाई एवं कोरोना वायरस से बचने के लिए तरीका बताया गया। कार्यक्रम में सीआरपीएफ के एसआई पंकज कुमार सिंह उपस्थित कलाकार तथा संस्था के सचिव हलधर महतो, स्टेट कोऑर्डिनेटर प्रियंका कुमारी, कृष्णा महली, मीणा देवी, बादल अंसारी, पम्मी कंडुला, छोटू सिंह, अमर पासवान, सनारती देवी, शिल्पा होरो, विद्यालय के सचिव रामानुज पाठक, सहायक शिक्षक जयप्रकाश कुमार सिंह, अध्यक्ष जवाहर साहू सहित विद्यालय के संयोजिका, रसोईया एवं छात्र-छात्राएं मौजूद थे।
खबरें और भी हैं...