पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Kodarma News There Will Be Action On Autos And Other Vehicles Parked Along Nh

एनएच के किनारे खड़े किए जाने वाले ऑटो व अन्य वाहनों पर कार्रवाई होगी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

एसपी एम तमिल वाणन ने जिला मुख्यालय स्थित बाजार में एनएच के किनारे लगाए जाने वाले ऑटो के विरूद्ध कार्रवाई का निर्देश दिया है। शुक्रवार को बाजार के समीप से गुजरने के दौरान एसपी ने भीड़-भाड़ वाले इलाके में ऑटो के सड़क के किनारे जहां-तहां बेतरतीब तरीके से लगाये जाने से सड़क पर बनी जाम की स्थिति के मद्देनजर उन्होंने वहां तैनात पुलिस पदाधिकारी को ऐसे ऑटो चालकों पर कार्रवाई का निर्देश दिया। उन्होंने पदाधिकारी को ऑटो चालक को सड़क के किनारे ऑटो नहीं खड़ा करने का निर्देश देने के अलावा इसकी अवहेलना करने पर ऑटो को जब्त कर थाना के हवाले करने का निर्देश दिया। उल्लेखनीय रहे कि बाजार स्थित सड़क के किनारे ऑटो सहित बसो का काफी अर्से के ठहराव कर पैसेंजर उतारने व बैठाने का का कार्य किया जाता रहा है। जबकि इस भीड़-भाड़ वाले इलाके में इन वाहनों के लिये स्टैंड की व्यवस्था नहीं है।

खबरें और भी हैं...