पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

बाल अधिनियम के बारे में बताया

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

कैलाश सत्यार्थी चिल्ड्रंस फाउंडेशन व जीवन छाया की ओर से बाल अधिकार एवं बाल संरक्षण पर जिला स्तरीय प्रशिक्षण का आयोजन गुरूवार को बिरसा सांस्कृतिक सभागार में किया गया। मौके पर प्रशिक्षण में दिल्ली से आईं कैलाश सत्यार्थी चिल्ड्रंस फाउंडेशन की ज्योति माथुर, आशुतोष मिश्रा व बचपन बचाओ आंदोलन के श्याम मलिक ने जिला के विभिन्न थाना से आए बाल मित्र, पुलिस पदाधिकारियों को बाल व कुमार श्रम (प्रतिषेध एवम नियमन) अधिनियम, पोक्सो एक्ट, जेजे एक्ट, बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम, मानव एवं बाल दुर्व्यापार अधिनियम व बच्चों के खिलाफ होने वाले विभिन्न अपराधों और उससे संबंधित अधिनियम के बारे में विस्तार से बताया। वहीं ज्योति माथुर ने बाल श्रम अधिनियम व पोक्सो एक्ट से संबंधित अधिनियम को अलग अलग केस स्टडी के माध्यम से बताते हुए उसके भिन्न भिन्न आयामों की बारीकियों को समझाया। प्रशिक्षण में बाल कल्याण समिति, चाइल्ड लाइन, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड व जिला बाल संरक्षण यूनिट के पदाधिकारियों ने भागीदारी निभाई। प्रशिक्षण के समापन पर एसडीपीओ राजेन्द्र कुमार ने संबोधन करते हुए कहा कि आशा है इस प्रशिक्षण से आप लोगों को बहुत सी नई जानकारी मिली होगी और सीखने का अवसर मिला होगा। उन्होंने प्रशिक्षण के लिए संस्था के प्रति आभार व्यक्त किया है। मौके पर बाल कल्याण समिति की चेयरपर्सन रूपा सामंता, जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सदस्य के अलावा फाउंडेशन के अनिल, सुरेन्द्र, मुकेश, उदय, मनोज, सज्जाद, जीवन छाया के सोनू, नाजिश सहित अन्य लोग मौजूद थे। आभार प्रकट फाउंडेशन के जिला समन्वयक हेमांक चौबे ने किया।

खबरें और भी हैं...