पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

सीएम से कहा, कौलेश्वरी पर्वत पर रोपवे बनवाएं

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

कौलेश्वरी विकास प्रबंधन समिति के सदस्यों ने मंत्री सत्यानंद भोक्ता के नेतृत्व में शुक्रवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात कर कौलेश्वरी के विकास के लिए मांग पत्र सौंपा। सीएम को सौंपे गए मांग पत्र में सदस्यों ने बताया है कि चतरा जिले के हंटरगंज प्रखंड में स्थित कौलेश्वरी पहाड़ सनातन, जैन एवं बौद्घ तीनों धर्मों का संगम स्थल है । यह स्थल जिले में पर्यटन स्थल के रूप में प्रसिद्घ है । यहां प्रत्येक वर्ष लाखों लोग देश विदेश से पहुंचते हैं। आज कौलेश्वरी की पहचान अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर हो चुकी है । समिति ने मुख्यमंत्री से कौलेश्वरी पर्वत पर रोपवे की स्थापना करने, हटवरयिा से कौलेश्वरी मुख्य मंदिर तक विद्युतीकरण की व्यवस्था करने तथा कौलेश्वरी महोत्सव के लिए राशि मुहैया कराने की मांग की है । सीएम को बताया गया कि सरकार ने कौलेश्वरी में रोपवे निर्माण के लिए राशि आवंटित कर दिया है । लेकिन वन विभाग से एनअोसी नहीं मिलने का कारण रोपवे का निर्माण कार्य शुरू नहीं हो पा रहा है । रोपवे बन जाने से कौलेश्वरी का विकास तेजी से होगा । समिति ने सरकार को वन विभाग से आ रहे अड़चन को दूर कर रोपवे निर्माण कराने की मांग की है । समिति ने कौलेश्वरी पहाड़ के तलहटी हटवरिया एवं बेलतरणी के पास डीप बोरिंग कराकर पाईप जलापूर्ति शुरू कराने की भी मांग की है। इसके अलावा कौलेश्वरी महोत्सव के लिए राशि आंवटन की मांग सीएम से की गई । बताया गया कि पूर्व में कौलेश्वरी महोत्सव का आयोजन किया जाता रहा है । पिछले एक दो वर्षों से महोत्सव का आयोजन नहीं हो पा रहा है । इस बार 30 व 31 मार्च को कौलेश्वरी महोत्सव प्रस्तावित है। महोत्सव में 60 से 70 लाख रुपए खर्च होने की उम्मीद है । समिति ने सीएम से महोत्सव के लिए राशि की व्यवस्था करने की मांग की है । सीएम से मिलने वाले समिति के सदस्यों में मिथलेश कुमार श्रीवास्तव, कौशलेंद्र कुमार सिंह, रविंद्र कुमार रवि, अशर्फी सिंह, बहुरी सिंह का नाम शामिल है।

खबरें और भी हैं...