पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Kodarma News Two Criminals Killed In Road Accident Have Not Yet Been Identified

सड़क दुर्घटना में मारे गए दो अपराधियों की अभीतक नहीं हो सकी है पहचान

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

बिहार के फतेहपुर स्थित बाला जी ज्वेलरी दुकान से लूट की घटना को अंजाम देकर भाग रहे दो अपराधियों की शनिवार को घाटी में हुई सड़क दुर्घटना में मौत मामले में दूसरे दिन भी अपराधियों की शिनाख्त नहीं हो सकी है।

पुलिस द्वारा मृत अपराधियों की पहचान की कोशिश की जा रही है। इधर अपराधियों द्वारा लूट की घटना में अपराधियों की हुई मौत के संबंध में जानकारी होने पर ज्वेलरी दुकान के मालिक शैलेश कुमार वर्मा रविवार को कोडरमा थाना पहुंचे। जहां थाना प्रभारी द्वारिका राम ने उनके समक्ष मृत अपराधियों के पास से ज्वेलरी रखे बैग को खोला, साथ ही उसका वजन कराया। मौके पर ज्वलेरी दुकानदार ने लूटे गये ज्वेलरी की पहचान की। बरामद ज्वेलरी में लगभग डेढ़ लाख के 36 ग्राम सोने के अलावा लगभग 60 हजार के चांदी के जेवर शामिल है। थाना प्रभारी राम ने बताया कि बरामद ज्वेलरी का सीजर लिस्ट तैयार कर फतेहपुर थाने को सुपूर्द कर दी जाएंगी। उल्लेखनीय रहे कि मोटरसाइकिल सवार दो अपराधियों ने बिहार के गया जिलांतर्गत फतेहपुर स्थित बालाजी ज्वेलरी दुकान के मालिक से शनिवार को दुकान खोलने के दौरान ज्वेलरी रखा बैग छिनकर भाग गये थे। जिनकी घाटी में सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी।

खबरें और भी हैं...