- Hindi News
- National
- Kodarma News Two Pairs Of New Trains Run From Giridih To Ranchi Annapurna
गिरिडीह से रांची तक दो जोड़ी नई ट्रेन चलाएं : अन्नपूर्णा
सांसद अन्नपूर्णा देवी ने गिरिडीह से रांची तक दो जोड़ी नई मेल एक्सप्रेस गाड़ी चलाने की मांग की है। सांसद अन्नपूर्णा ने बुधवार को संसद में गिरिडीह से वाया कोडरमा, हजारीबाग, रामगढ़ होते हुए रांची तक दो जोड़ी नई मेल एक्सप्रेस गाड़ी के परिचालन करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि गिरिडीह से वाया जमुआ, राजधनवार, कोवाड, नावाडीह, महेशपुर, कोडरमा टाउन, कोडरमा जंक्शन, बरही, पदमा, कटकमसांडी, हजारीबाग टाउन, चरही, बरकाकाना, रामगढ़ होते हुए रांची तक नई रेल लाइन का निर्माण हुआ है। वर्तमान में मात्र एक पैसेंजर गाड़ी की इस मार्ग पर चलाई जा रही है। अभी तक इस रेलखंड पर कोई भी मेल एक्सप्रेस गाड़ी नहीं चलाई जा रही है। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र के निवासियों के द्वारा लगातार इस लाइन पर दो जोड़ी मेल एक्सप्रेस गाड़ी के परिचालन की मांग की जा रही है। उन्होंने कहा कि राजस्व की दृष्टि से भी रेलवे को इस क्षेत्र से अच्छा है। नए रेलखंड के निर्माण से आम लोगों को काफी उम्मीदें जगी थी, लेकिन स्थानीय नागरिक काफी निराश हैं।