- Hindi News
- National
- Chatra News Two Tractors Seized Precious Wood In Forest Department39s Action
वन विभाग की कार्रवाई में दो ट्रैक्टर कीमती लकड़ी जब्त
प्रतापपुर | वन विभाग एवं स्थानीय पुलिस ने संयुक्त रुप से वन क्षेत्र के अदौरिया जंगल से रविवार को दो ट्रैक्टर कीमती लकड़ी का बोटा जब्त किया है। जब्त लकड़ी के बोटा को मुख्यालय स्थित वन परिसर में लाया गया है। इस संबंध में वन क्षेत्र पदाधिकारी राजबल्लभ पासवान ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली कि लकड़ी के तस्कर अवैध रूप से जंगल से कीमती लकड़ी काट कर उसे बिहार में भेजने के फिराक में हैं। वन क्षेत्र पदाधिकारी राजबल्लभ पासवान के नेतृत्व में एक टीम तुरंत मौके पर पहुंचा।अदौरिया जंगल में पहुंचने पर लकड़ी तस्कर पुलिस को देख कर जंगल का फायदा उठाकर भाग गये। मौके से टीम ने ट्रैक्टर पर लदे कीमती जंगली लकड़ियों को वन कार्यालय ले आए। टीम में एसआई गुलाम सरवर, वन कर्मी विकास कुमार, सुरेश कुमार, धनंजय कुमार, रितेश बाखला, प्रदीप पासवान सहित अन्य कर्मी शामिल थे।