बाइक दुर्घटना में दो युवक गंभीर घायल, दोनों रेफर
इटखोरी | इटखोरी-चौपारण मुख्य मार्ग में बारा मोड के पास रविवार शाम अज्ञात कार के चकमे में आकर बाइक पर दो सवार युवक अनियंत्रित होकर दुर्घटना ग्रस्त हो गए। घटना के बाद आसपास के लोगों ने उन दोनों घायलों को किसी तरह इटखोरी अस्पताल में भर्ती कराए। उनकी पहचान राजपुर थाना क्षेत्र के तुलबुल गांव के 22 वर्षीय प्रेम कुमार व 24 वर्षीय मनोज कुमार के रूप में किया गया है।यहां चिकित्सकों ने उन दोनों युवकों को प्राथमिक उपचार के बाद गहन चिकित्सा के लिए हजारीबाग सदर अस्पताल रेफर कर दिए हैं। दोनों के सर व हाथ पैर में गंभीर रूप से चोटें आई है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि दोनों मित्र एक बाइक पर सवार होकर चौपारण से इटखोरी की ओर आ रहे थे। इसी बीच वाहन के चकमे में आकर दुर्घटनाग्रस्त हो गए।