पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

टंडवा में बेमौसम बारिश से धूप-छांव की स्थिति

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

टंडवा| प्रखंड क्षेत्र में बीते दस दिनों से रुक रुक कर हो रहे बेमौसम बारिश तथा मौसम परिवर्तन से आम जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया। पल पल में मौसम के बदलते मिजाज से लोग अपने आवश्यक कार्य नहीं कर पा रहे हैं। कभी धूप कभी छांव तो कभी बारिश के साथ ठंड ने लोगों को काफी परेशान कर रखी है। बार-बार बदलते मौसम से लोग सर्दी खांसी बुखार आदि मौसमी बीमारियों के चपेट मे आ रहे हैं। डॉ. प्रवीण कुमार ने बताया की सरकारी अस्पताल में हर दिन 40 से 50 सर्दी खांसी बुखार के मरीज आते है। दूसरी तरफ खेतों में लगे फसल बर्बाद होने से किसानों के समक्ष परेशानियां बढ़ गई है। जबकि छोटे ईंट व्यवसायियों को भी काफी नुकसान उठाना पड़ रहा है। वहीं दैनिक मजदूरी करने वाले लोग अपने काम पर नहीं जा पा रहे हैं। शाम होते ही बाजारों की रौनक गुम हो जाती है। जिससे ठेला खोमचा चाय व पान दुकानदारों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
खबरें और भी हैं...