पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

विहिप ने किया होली मिलन समारोह

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

कोडरमा | विहिप की ओर से होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। मौके पर विहिप, बजरंग दल व आमंत्रित लोगों ने जमकर होली का आनंद उठाया। वहीं एक दूसरे को अबीर गुलाल व फूल बरसाकर होली की शुभकामनाएं दी। मौके पर जिला संरक्षक बनमाली राम ने होली की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि सभी को मिलजुल कर जाति, पाति, भेदभाव, ऊंच नीच को त्याग कर होली मनानी चाहिए। कार्यक्रम के दौरान जिला सत्संग प्रमुख सतेंद्र सिन्हा, नगर सत्संग प्रमुख मनोज माथुर, राकेश सिंह राजपूत, शशिकांत सिन्हा ने देशभक्ति व होली गीत के साथ रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर समारोह को यादगार बना दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अरविंद सिंह व संचालन जिला सत्संग प्रमुख सतेंद्र नारायण सिन्हा ने किया। मौके पर सांसद अन्नपूर्णा देवी, नप अध्यक्ष प्रकाश राम, रमेश हर्षधर, वीरेंद्र प्रताप सिंह, हजारीबाग विभाग मंत्री मनोज चंद्रवंशी, अजय वर्मा, दीनानाथ पांडेय, उज्जवल रंजन, अभिनव पाठक, वार्ड पार्षद पिंकी जैन, विजय पांडेय, आशुतोष, पंकज दूबे, बद्रीलाल वर्णवाल, नीरज सिंह, किरण सिंह, भूपेंद्र सिंह, राजय वर्मा, आरती गुप्ता, मधुसूदन दारूका, पवन भोजगढ़िया, गोपाल सिंह, दीपक चौरसिया, शिवशंकर पांडेय, राहुल कुमार, गोपाल कुमार गुतुल, मनोज राणा, रामनाथ सिंह, प्रदीप सुमन सहित अन्य लोग मौजूद थे।
खबरें और भी हैं...