पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

ग्रामीणों का 14वें वित्त योजनाओं में अनियमितता का आरोप

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

चतरा| प्रतापपुर प्रखंड के कौरा गांव के ग्रामीणों ने एघारा पंचायत में 14वें वित्त आयोग एवं मनरेगा योजनाओं में अनियमितता बरते जाने का आरोप लगाया है। इस संबंध में ग्रामीणों ने डीसी को आवेदन दिया है। इसमें कहा गया है कि एघारा पंचायत में 14वें वित्त और मनरेगा से ली गई योजनाओं का कार्य पूरा नहीं हुआ है। लेकिन राशि की निकासी कर ली गई है । शौचालय निर्माण कार्य भी पूरा नहीं किया गया है । सिर्फ योजनाओं को कागज में ही पूर्ण कर दी गई है । इसके कारण पंचायत के लोग सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित है। ग्रामीणों ने डीसी से मामले की जांच कर संबंधित दोषी कर्मियों के विरुद्ध कार्रवाई करने की मांग की है । आवेदन में सतीश कुमार, नित्यानंद शर्मा, राम किशोर पाठक , अविनाश कुमार, ओमप्रकाश पाठक, लक्ष्मण राम सहित अन्य लोगों के हस्ताक्षर हैं।
खबरें और भी हैं...